शेयर मंथन में खोजें

प्रेस्टिज एस्टेट्स की दूसरी तिमाही में प्रीसेल्स में 102% की बढ़ोतरी

रियल्टी कंपनी प्रेस्टिज एस्टेट्स ने दूसरी तिमाही के अपडेट जारी किए हैं। दूसरी तिमाही में कंपनी के प्रीसेल्स में 102% बढ़ोतरी देखने को मिली है। कंपनी का प्रीसेल्स दूसरी तिमाही में 7093 करोड़ रुपये रहा है।

 वहीं कंपनी के कलेक्शन में भी 1% की वृद्धि देखी गई है। कंपनी का कलेक्शन 1% की वृद्धि के साथ 2640 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी के सेल्स वॉल्यूम में 50% की बढ़ोतरी देखने को मिली है और यह 6.84 मिलियन वर्ग फुट के स्तर पर पहुंच गया है। कंपनी के औसत रियलाइजेशन में भी 29% की वृद्धि देखी गई है और यह 10369 रुपये प्रति वर्ग फुट दर्ज हुआ है। दूसरी तिमाही में कंपनी ने 5 नए प्रोजेक्ट को बाजार में उतारा है। यह दोनों प्रोजेक्ट हैदराबाद और बंगलुरू में स्थित हैं। यह दोनों प्रोजेक्ट 13.1 मिलियन वर्ग फुट में फैली होगी। जहां तक वित्त वर्ष 2024 की पहली छमाही का सवाल है तो प्रीसेल्स में 69% की बढ़ोतरी रही है और यह करीब 11,007 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं कलेक्शन में 13% की वृद्धि हुई है और यह 5381 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं पहली छमाही में वॉल्यूम में 30% की बढ़ोतरी देखने को मिली है। यह करीब 10.7 मिलियन वर्ग फुट के करीब है। वहीं रियलाइजेशन 25% बढ़कर 10338 रुपये प्रति वर्ग फुट रहा है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2024 के लिए 20,000 करोड़ रुपये का प्रीसेल्स का लक्ष्य रखा है। आपको बता दें कि 5 अक्टूबर को सीएलएसए (CLSA) ने लक्ष्य 687 रुपये से बढ़कर 750 रुपये किया था। कंपनी का शेयर 0.56% गिर कर 663.95 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन 09 अक्टूबर,2023)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख