शेयर मंथन में खोजें

वित्त वर्ष 2024 की दूसरी तिमाही में टीसीएस का मुनाफा 2.4% बढ़ा

आईटी कंपनी टीसीएस ने वित्त वर्ष 2024 की दूसरी तिमाही के नतीजे पेश किए हैं। कंपनी का मुनाफा कंसोलिडेटेड आधार पर % बढ़ा है। कंसोलिडेटेड मुनाफा करोड़ 11074 रुपये से बढ़कर 11,342 करोड़ रुपये हो गया है।

 वहीं कंसोलिडेटेड आधार पर आय में 0.5% की मामूली बढ़त देखने को मिली है। कंसोलिडेटेड आय 59,381 करोड़ रुपये से बढ़कर 59,691 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। डॉलर आय 0.2% गिरकर 7226 करोड़ से गिरकर 7210 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं EBIT में 5.3% की बढ़त देखने को मिली है। EBIT 13,755 करोड़ रुपये से बढ़कर 14,483 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं मार्जिन 23.2% से बढ़कर 24.3% हो गया है। कंपनी ने 9 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान किया है। वहीं टीसीएस के बोर्ड ने बायबैक प्रस्ताव को मंजूरी दी है। कंपनी ने 17000 करोड़ रुपये के बायबैक प्रस्ताव को मंजूरी दी है। कंपनी ने 4150 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बायबैक को मंजूरी दी है। कंपनी ने 15 फीसदी के प्रीमियम पर बायबैक को मंजूरी दी है। कंपनी की ओर से पिछले 6 साल में
कंपनी की ओर से किया जाने वाला पांचवां बायबैक है।

 

(शेयर मंथन 11  अक्टूबर, 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख