शेयर मंथन में खोजें

कमजोर नतीजों से गिरावट पर बंद हुआ बजाज फाइनेंस का शेयर

बजाज फाइनेंस ने दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 27.7% बढ़ा है। कंपनी का मुनाफा 2780.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 3550.8 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं ब्याज से शुद्ध आय में 30% की बढ़ोतरी हुई है।

 ब्याज से शुद्ध आय 5537 करोड़ रुपये से बढ़कर 7197 करोड़ रुपये दर्ज हुआ है। सालाना आधार पर प्रोविजन में 46.1% की वृद्धि हुई है और यह 737 करोड़ रुपये से बढ़कर 1077 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं तिमाही आधार पर प्रोविजन में 8.2% की बढ़ोतरी हुई है और यह 995 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं ग्रॉस एनपीए (NPA) 0.87% से बढ़कर 0.91% हो गया है, जबकि शुद्ध एनपीए 0.31% पर बिना बदलाव के बरकरार रहा है।

वहीं ब्याज से शुद्ध मार्जिन 10.4% से बढ़कर 10.26% दर्ज हुआ है। कंपनी के फंड लागत में तिमाही आधार पर 0.06% की बढ़ोतरी हुई है और यह 7.67% हो गया है। कंपनी का आरओई (ROE) 23.57% से बढ़कर 24.1% रहा है। बजाज फाइनेंस का शेयर बीएसई पर 2.72% गिर कर 7871.10 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 18 अक्टूबर 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख