शेयर मंथन में खोजें

दूसरी तिमाही में एशियन पेंट्स के मुनाफे में 53% की बढ़ोतरी दर्ज

पेंट की दिग्गज कंपनी एशियन पेंट्स ने दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी के मुनाफे में कंसोलिडेटेड आधार पर 53% की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी का मुनाफा 782 करोड़ रुपये से बढ़कर 1232 करोड़ रुपये हो गया है।

 वहीं कंपनी की आय में 0.2% की मामूली बढ़त देखने को मिली है। कंपनी की आय 8458 करोड़ रुपये से बढ़कर 8479 करोड़ रुपये हो गई है। कंपनी का कामकाजी मुनाफा 1228 करोड़ रुपये से बढ़कर 1717 करोड़ हो गई है। कंपनी का मार्जिन 14.5% से बढ़कर 20.2% के स्तर पर पहुंच गया है। डेकोरेटिव कारोबार के वॉल्यूम में 6% की वृद्धि देखी गई है। कंपनी ने 5.15 रुपये प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। अंतरिम डिविडेंड की रिकॉर्ड तारीख 3 नवंबर तय की गई है। कंपनी के अंतरराष्ट्रीय कारोबार में 3.9% की गिरावट देखने को मिली है और यह 775 करोड़ रुपये दर्ज हुआ है। वहीं कॉन्स्टेंट करेंसी के आधार में बिक्री में 1.9% की वृद्धि देखी गई है। वहीं बाथ फिटिंग कारोबार 20% की गिरावट के साथ 81.4 करोड़ रुपये दर्ज हुआ है। ग्राहकों के कमजोर सेंटिंमेंट के आधार पर बिक्री में गिरावट देखी गई है। वहीं किचेन कारोबार में 17.9% की कमी देखने को मिली है और यह 96.87 करोड़ रुपये दर्ज हुआ है। कंपनी का शेयर 3.59% गिर कर 2951 रुपये प्रति शेययर पर बंद हुआ है।

 

(शेयर मंथन, 26 अक्टूबर 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख