शेयर मंथन में खोजें

वित्त वर्ष 2024 की दूसरी तिमाही में मुनाफे से घाटे में आयी एग्रो केमिकल कंपनी UPL

एग्रो केमिकल कंपनी यूपीएल यानी यूपीएल (UPL) ने मंगलवार (31 अक्तूबर) को वित्त वर्ष 23-24 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। दूसरी तिमाही में कंपनी मुनाफे से घाटे में आ गई है। कंपनी ने 814 करोड़ रुपये मुनाफे के मुकाबले 184 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड घाटा दर्ज किया है।

इस अवधि में कंपनी की आय कंसोलिडेटेड आधार पर 12,507 करोड़ रुपये से घटकर 10,170 करोड़ रुपये रह गयी है। इस दौरान कंपनी का एडजस्टेड कामकाजी मुनाफा भी 2768 करोड़ रुपये से घटकर 1575 करोड़ रुपये पर आ गया है। 
एडजस्टेड मार्जिन 22.1% से घटकर 15.5% के स्तर पर पहुँच गया है। दूसरी तिमाही में कंपनी का एकमुश्त घाटा 43 करोड़ रुपये से बढ़कर 87 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी को वित्त वर्ष 2024 की दूसरी तिमाही में प्रदर्शन में सुधार की उम्मीद है।

कंपनी ने उत्तरी अमेरिका, लैटिन अमेरिकी कारोबार में भी सुधार की उम्मीद जताई है। कंपनी के मुताबिक कीमतों पर दबाव के कारण आय, कामकाजी मुनाफे पर असर देखने को मिला है। कंपनी ने भविष्य में इन्वेंट्री में कमी आने की आशंका जाहिर की है।

इसके अलावा FY24 के लिए आय, कामकाजी मुनाफे की गाइडेंस में भी कंपनी ने कमी है। कंपनी ने कामकाजी मुनाफे का गाइडेंस 3-7% से घटाकर 0% से लेकर -5% करने का फैसला लिया है, जबकि आय की गाइडेंस को 1-5% से घटाकर सपाट कर दिया है। कंपनी ने मार्च 2024 तक कुल कर्ज में 50 करोड़ डॉलर कमी का लक्ष्य तय किया है।

(शेयर मंथन, 31 अक्तूबर 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख