शेयर मंथन में खोजें

वित्त वर्ष 24 की दूसरी तिमाही में Britannia Industries का मुनाफा 20% बढ़ा

एफएमसीजी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज (Britannia Industries Ltd) ने गुरुवार (02 नवंबर) को वित्त वर्ष 23-24 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। इसमें बताया गया है कि कंपनी के कंसोलिडेटेड मुनाफे में 20% की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी का मुनाफा 491 करोड़ रुपये से बढ़कर 587 करोड़ रुपये हो गया है और कंपनी की आय में 1% की मामूली बढ़त देखने को मिली है।

कंपनी की कंसोलिडेटेड आय 4380 करोड़ रुपये से बढ़कर 4433 करोड़ रुपये हो गई है। कंपनी के कामकाजी मुनाफे में 22% की बढ़त देखने को मिली है। कामकाजी मुनाफा 713 करोड़ रुपये से बढ़कर 872 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुँच गया है।

कंपनी का ग्रॉस मार्जिन 39% से बढ़कर 42% हो गया है। कंपनी का मार्जिन 16.3% से बढ़कर 19.7% तक के स्तर पर पहुँच गया है। कंपनी का वॉल्यूम वृद्धि सपाट देखने को मिला है। दूसरी तिमाही के परिणाम के बाद कंपनी के मैनेजमेंट का कहना है कि ग्रामीण इलाकों में माँग में धीमेपन के बावजूद विस्तार का काम जारी रखेगी।

कमोडिटी की कीमतों पर नजर बनाये रखनी होगी। कमोडिटी कीमतों में बढ़ोतरी होने के बावजूद लागत को नियंत्रण में रखना होगा। कंपनी का शेयर बीएसई पर 2.87% चढ़ कर 4528 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 02 नवंबर, 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख