शेयर मंथन में खोजें

दूसरी तिमाही में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा का मुनाफा 67% बढ़ा

ऑटो कंपनी महिन्द्रा ऐंड महिन्द्रा ने वित्त वर्ष 2024 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी के मुनाफे में 67% की बढ़ोतरी हुई है। स्टैंडअलोन आधार पर कंपनी का मुनाफा 2068 करोड़ रुपये से बढ़कर 3452 करोड़ रुपये हो गया है।

 कंपनी की आय में 16% की बढ़त हुई है। आय 22,105 करोड़ रुपये से बढ़कर 25,773 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी के कामकाजी मुनाफे में 1.2 गुना की बढ़ोतरी हुई है। कामकाजी मुनाफा 3538 करोड़ रुपये से बढ़कर 4393 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी के मार्जिन में हल्की बढ़त देखने को मिली है। कंपनी का मार्जिन 16% से बढ़कर 17.1% हो गया है। कंपनी को दूसरी तिमाही में 
248 करोड़ रुपये का एकमुश्त घाटा हुआ है। वहीं अन्य आय 272 करोड़ रुपये से बढ़कर 819 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं कंपनी को सब्सिडियरीज, एसोसिएट्स और संयुक्त उपक्रम से होने वाली डिविडेंड आय 1085 करोड़ रुपये से बढ़कर 1424 करोड़ रुपये हो गया है। दूसरी तिमाही में गाड़ियों की कुल बिक्री 18% बढ़कर 2.12 लाख इकाई रही है। कंपनी ने किसी भी तिमाही में अब तक सबसे ज्यादा गाड़ियां बेची है। वहीं ट्रैक्टर बिक्री 4% घटकर 89,101 इकाई हो गई है। कंपनी के ऑटोमोटिव सेगमेंट की आय 22% बढ़कर 18,405 करोड़ रुपये हो गई है। इस सेगमेंट के मुनाफे में 88% की बढ़त हुई है और यह 883 करोड़ रुपये से बढ़कर 1662 करोड़ रुपये हो गया है। 1 नवंबर तक कंपनी के पास 2.86 लाख एसयूवी (SUV) का ऑर्डरबुक है।

 

(शेयर मंथन, 15 नवंबर, 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख