शेयर मंथन में खोजें

एस्ट्राजेनेका फार्मा की बंगलुरू उत्पादन इकाई को बेचने की योजना

दवा कंपनी एस्ट्राजेनेका फार्मा की बंगलुरू उत्पादन इकाई को बेचने की योजना है। कंपनी की यह योजना रणनीतिक समीक्षा के बाद लिया है।

वैश्विक स्तर पर पैरेंट कंपनी की ओर से मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई नेटवर्क की समीक्षा के बाद यह फैसला लिया गया है। कंपनी ने इसकी जानकारी एक्सचेंज फाइलिंग के जरिए दी है। कंपनी के मुताबिक भारत में इनोवेटिव मेडिसिन की पहुंच आसान करने को लेकर प्रतिबद्ध है। कंपनी स्पेश्यालिस्ट बीमारी के क्षेत्र के साथ मरीजों के बेहतर देखभाल की दिशा में काम करती रहेगी। कंपनी के मुताबिक आने वाले समय में चल रहे रणनीतिक समीक्षा के बाद मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई नेटवर्क से बाहर निकलना चाहती है। इसी के तहत बंगलुरू उत्पादन इकाई को बेचने की योजना बना रही है। इस योजना के तहत कंपनी इकाई को बेचने से पहले पूरी तरह से ऑपरेशनल स्थिति में रखेगी। इसके बाद कंपनी ऐसे खरीदार की तलाश करेगी जो बिक्री के बाद भी सीएमओ (CMO) यानी कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग ऑर्गेनाइजेशन के तौर पर काम करती रहे। यह सीएमओ इकाई में उत्पादित दवा और पैकेजिंग के लिए है। हालाकि इसके लिए रेगुलेटरी मंजूरी मिलना बाकी है। कंपनी का शेयर 1% चढ़कर 4,658 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 16 नवंबर 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख