शेयर मंथन में खोजें

बीटीएल ने ICIL में ब्लॉक डील के जरिए 1.35% हिस्सा खरीदा

टेलीकॉम सेक्टर की कंपनी भारती एयरटेल में आज बड़ा सौदा देखने को मिला। यह सौदा ब्लॉक डील के जरिए हुआ। खास बात यह है कि यह ब्लॉक डील कंपनी के दो प्रोमोटर्स के बीच हुआ है।

 आपको बता दें कि भारती टेलीकॉम लिमिटेड यानी Bharti Telecom Limited (BTL) ने ICIL (Indian Continent Investment Limited) यानी आईसीआईएल से 1.35% हिस्सा खरीदा है। ब्लॉक डील के जरिए 8.1 करोड़ शेयरों का सौदा हुआ है। इन शेयरों में ब्लॉक डील 1023 रुपये के भाव पर हुआ है। यह भाव कंपनी के पिछले बंद स्तर से करीब 2 फीसदी के प्रीमियम पर है। BTL ने ब्लॉक डील के जरिए 1.35% हिस्सा खरीदा है। यह हिस्सेदारी बीटीएल ने 8,286.30 करोड़ रुपये में खरीदा है। कंपनी ने पहली बार 29 नवंबर को 1000 रुपये का स्तर छुआ था। कंपनी में खरीदारी पिछले हफ्ते उस रिपोर्ट के बाद देखने को मिली जिसमें सब्सिडियरी कंपनी भारती हेक्साकॉम के आईपीओ आने की खबर थी। अगर ऐसा होता है तो भारती ग्रुप की ओर से पिछले एक दशक में पहला आईपीओ होगा। कंपनी का शेयर बाजार बंद होने के बाद बीएसई पर 0.16% गिर कर 1012.90 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ। 

 

(शेयर मंथन, 1 दिसंबर 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख