शेयर मंथन में खोजें

रैम्को सीमेंट के कोलीमिगुंडला सीमेंट इकाई के अपग्रेडेशन का काम पूरा

सीमेंट बनाने वाली कंपनी रैम्को सीमेंट ने शुक्रवार को एक्सचेंज को जानकारी दी कि आंध्र प्रदेश के कर्नूल जिले के कोलीमिगुंडला सीमेंट इकाई के अपग्रेडेशन का काम पूरा हो गया है।

 इस इकाई के अपग्रेडेशन का मुख्य उद्देश्य पाइरो प्रोसेसिंग सिस्टम में सुधार लाना था। यह प्रक्रिया सीमेंट उत्पादन कारोबार में काफी महत्वपूर्ण और मायने रखती है। इस इकाई के अपग्रेडेशन से क्षमता विस्तार देखने को मिलेगा। इससे सालाना क्षमता बढ़कर 31.5 लाख मीट्रिक टन हो जाएगी। कंपनी के मुताबिक इसके साथ ही कंपनी को आंध्र प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड यानी एपीसीबी (APCB) से इकाई के संचालन के लिए भी मंजूरी मिल गई है। आपको बता दें कि कोलीमिगुंडला सीमेंट इकाई कंपनी की पांचवीं इंटीग्रेटेड इकाई है। इस इकाई में क्लिंकर बनाने की पहली बार शुरुआत अप्रैल 2022 में की गई जिसकी क्षमता 2.5 एमटीपीए (MTPA) थी। वहीं सीमेंट ग्राइडिंग की सुविधा को सितंबर 2022 में शुरू की गई थी। इस प्रोजेक्ट की लागत 3000 करोड़ रुपये है। इस इकाई में उत्पादित सीमेंट की बिक्री आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, उत्तरी तमिलनाडु, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में की जाती है। शुक्रवार को रैम्को सीमेंट का शेयर बीएसई पर 0.15% गिर कर 1021 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।  

(शेयर मंथन, 10 दिसंबर 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख