शेयर मंथन में खोजें

जायडस लाइफसाइंसेज को यूएसएफडीए से एचआईवी की दवा को मंजूरी मिली

दवा कंपनी जायडस लाइफसाइंसेज को नई दवा के लिए अंतिम मंजूरी मिली है। कंपनी को यह मंजूरी अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यूएसएफडीए (USFDA) से मिली है। कंपनी को Darunavir दवा के 600 मिलीग्राम और 800 मिलीग्राम क्षमता के लिए अंतिम मंजूरी मिली है।

 वहीं 75 मिलीग्राम और 150 मिलीग्राम की दवा के लिए शुरुआती मंजूरी मिली है। यह दवा रेफरेंस लिस्टेड ड्रग Prezista के समान है। Darunavir दवा एक प्रोटिएज इंहिबिटर एंटीवायरल मेडिसीन है जो एचआईवी (HIV-1) यानी ह्यूमन इम्यूनोडिफिशिएंसी वायरस की वृद्धि को शरीर में होने से रोकता है। वयस्क लोगों में HIV-1 के इन्फेक्शन के इलाज में इस दवा का इस्तेमाल किया जाता है। यही नहीं इस दवा का इस्तेमाल 3 और इससे ज्यादा के उम्र के बच्चों के इलाज के लिए भी किया जाता है। इस दवा के इस्तेमाल के दौरान इसका ख्याल रखा जाना जरूरी है कि इसे Ritonavir या कोई दूसरे एंटीरेट्रोवायरल दवा के साथ ही दया जाए। इस दवा का उत्पादन अहमदाबाद स्थित कंपनी के ग्रुप फॉर्मूलेशन मैन्युफैक्चरिंग इकाई में किया जाएगा। इस दवा का अमेरिका में सालाना कारोबार 27.5 करोड़ डॉलर है। कंपनी के पास फिलहाल 383 दवाओं की मंजूरी है। कंपनी अब तक 440 दवाओं के लिए आवेदन दे चुकी है। कंपनी ने 2003-04 से दवाओं के लिए आवेदन देना शुरू किया है। कंपनी का शेयर बीएसई पर 0.38% चढ़ कर 645.95 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

 

(शेयर मंथन, 15 दिसंबर 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख