शेयर मंथन में खोजें

यूपीएल बोर्ड ने फंड जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी

एग्रोकेमिकल कंपनी यूपीएल (UPL) ने शुक्रवार यानी 22 दिसंबर को एक्सचेंज के जरिए बोर्ड फैसले की जानकारी साझा की है। कंपनी ने फंड जुटाने के फैसले की जानकारी दी है।

 कंपनी के बोर्ड ने 4200 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी दी है। हालाकि इसके लिए रेगुलेटरी मंजूरी के अलावा दूसरी मंजूरियां मिलना बाकी है। कंपनी फंड जुटाने के लिए रेगुलेटरी फ्रेमवर्क का पालन करेगी। हालाकि फंड जुटाने के लिए अभी बहुत सारी तय शर्तों पर फैसला होना बाकी है। राइट्स इश्यू के इश्यू प्राइस, राइट्स इनटाइटलमेंट रेश्यो, रिकॉर्ड तारीख, समय और भुगतान की शर्तों पर फैसला होना बाकी है। आगे आने वाली बोर्ड बैठक में इन सभी पर फैसला होगा।

इसके अलावा यूपीएल (UPL) ने ऐलान किया कि डाओ जोंस सस्टेनेबिलिटी इंडेक्स में शामिल किया गया है। कंपनी इस इंडेक्स में सस्टेनेबिलिटी पैरामीटर्स पर बेहतरीन प्रदर्शन के कारण शामिल हो पाया है। यह पहली एग्रोकेमिकल कंपनी है जो डाओ जोंस सस्टेनेबिलिटी वर्ल्ड और इमर्जिंग मार्केट इंडेक्स (DJSI) में शामिल हुई है। सालाना 600 करोड़ डॉलर आय वाली कंपनी सबसे बड़े एग्रीकल्चर सॉल्यूशंस वाली कंपनी है। कंपनी के पोर्टफोलियो में बायोलॉजिकल और फसल सुरक्षा से जुड़े पारंपरिक सॉल्यूशंस के 14000 से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हैं। कंपनी का कारोबार 130 से ज्यादा देशों में फैला हुआ है। आपको बता दें कि दूसरी तिमाही में कंपनी को 189 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। इसके अलावा आय घटकर 10,170 करोड़ रुपये रही है।

 

(शेयर मंथन, 24 दिसंबर 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख