शेयर मंथन में खोजें

सिंजीन ने इकाई ट्रांसफर की रकम चुकाई, शर्तों के कारण कुछ रकम चुकाना बाकी

स्ट्राइड्स फार्मा की सहोयगी कंपनी स्टेलिस बायोफार्मा (Stelis) और सिंजीन (Syngene) को लेकर कंपनी ने एक्सचेंज को अपडेट दिया है।

आपको बता दें यह अपडेट स्टेलिस की बंगलुरू स्थित इकाई -3 को ट्रांसफर करने को लेकर है। इस इकाई को सिंजीन को ट्रांसफर किए जाने को लेकर 4 जुलाई को करार का ऐलान किया था। यह कार ग्रॉस आधार पर 617 करोड़ रुपये में हुआ था। हालाकि कुछ चुनिंदा एडजस्टमेंट के बाद कुल रकम 563.2 cr मिलना तय हुआ था। इस करार के तहत 1 दिसंबर को स्टेलिस बायोफार्मा को 395 करोड़ रुपये मिले थे। करार के तहत मिलने वाली तय रकम में से बाकी 22 दिसंबर को स्टेलिस को 158.2 करोड़ रुपये और मिले। इस तरह कंपनी को इकाई ट्रांसफर के तहत मिलने वाली रकम में अब तक 553.2 करोड़ रुपये मिल चुके हैं। सिंजीन ने स्टेलिस बायोफार्मा के 10 करोड़ रुपये की रकम रोक रखी है। कंपनी का कहना है कि कुछ अतिरिक्त शर्तों को पूरा होने के बाद ही ये रकम कंपनी को ट्रांसफर करेगी। शुक्रवार को स्ट्राइड्स फार्मा का शेयर 5.64% चढ़ कर 635.90 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ। वहीं सिंजीन इंटरनेशनल का शेयर 3.32% चढ़ कर 705.15 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।  

(शेयर मंथन, 25 दिसंबर 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख