शेयर मंथन में खोजें

जायडस लाइफसाइंसेज की सब्सिडियरी को टैक्स डिमांड नोटिस मिला

दवा कंपनी जायडस लाइफसाइंसेज की सब्सिडियरी जायडस हेल्थकेयर को इनकम टैक्स अथॉरिटी से डिमांड नोटिस मिला है।

 कंपनी की सब्सिडियरी को 285 करोड़ रुपये का टैक्स डिमांड नोटिस मिला है। कंपनी इस डिमांड नोटिस के खिलाफ अपील दाखिल करेगी। कंपनी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के ई-फाइलिंग पोर्टल के जरिए भेजे गए इस टैक्स डिमांड नोटिस को पूरी तरह खारिज करती है। जायडस लाइफसाइंसेज ने 26 दिसंबर यानी मंगलवार को एक्सचेंज के जरिेए इस बात की जानकारी दी कि कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी जायडस हेल्थकेयर को करीब 285 करोड़ रुपये का टैक्स डिमांड नोटिस मिला है। यह नोटिस इनकम टैक्स एक्ट 1961 के सेक्शन 143 (1) के तहत भेजा गया है। इनकम टैक्स डिपार्मेंट के सेंट्रलाइज्ड प्रोसेसिंग सेंटर यानी सीपीसी (CPC) की ओर से टैक्स डिमांड नोटिस की जानकारी भेजी गई है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के मुताबिक जायडस हेल्थकेयर के एसेसमेंट ईयर 2023-24 के फाइलिंग के दौरान गलती की गई है। कंपनी का शेयर बीएसई पर 1.84% चढ़ कर 688.60 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

इसके अलावा 22 दिसंबर को कंपनी की अहमदाबाद के चांगोदर API इकाई की अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर ने जांच की थी। जांच के बाद 6 आपत्तियां इकाई को जारी हुई थी। कंपनी आपत्तियों का जवाब देने के लिए यूएसएफडीए के साथ मिलकर काम कर रही है।

(शेयर मंथन, 27 दिसंबर 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख