शेयर मंथन में खोजें

सिटी यूनियन बैंक का मुनाफा तीसरी तिमाही में 16.2% बढ़ा

सिटी यूनियन बैंक ने तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए है। कंपनी के मुनाफे में 16.2% की बढ़ोतरी देखने को मिली है। कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 217.8 करोड़ रुपये से बढ़ कर 253 करोड़ रुपये हो गया है।

 वहीं बैंक के ब्याज से शुद्ध आय यानी एनआईआई (NII) में 7.2% की गिरावट दर्ज हुई है। बैंक का NII 555.7 करोड़ रुपये से घटकर 515.9 करोड़ रुपये हो गया है। तिमाही आधार पर बैंक का सकल एनपीए (NPA) 4.66% से घटकर 4.47% हो गया है। वहीं शुद्ध एनपीए 2.34% से घटकर 2.19% के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं शुद्ध ब्याज मार्जिन 3.74% से घटकर 3.5% के स्तर पर पहुंच गया है।सालाना आधार पर प्रोविजन में 79.5% की गिरावट हुई है। प्रोविजन 224.5 करोड़ रुपये से गिरकर 46 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं तिमाही आधार पर प्रोविजन में 17.9% की कमी आई है। तिमाही आधार पर प्रोविजन 56 करोड़ रुपये से घटकर 46 करोड़ रुपये हो गया है। जमा में 5.5% की बढ़ोतरी देखने को मिली है। वहीं तिमाही में एडवांस 2.3% बढ़ा है। वहीं कासा रेश्यो (CASA) 29.6% से घटकर 29.1% रहा है। रिटर्न ऑन इक्विटी 12.21% से बढ़कर 12.57% के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं रिटर्न ऑन एसेट्स 1.34% से बढ़कर 1.49% हो गया है। कासा (CASA) में 5.1% की वृद्धि देखने को मिली है। शुक्रवार को बैंक का शेयर 4.59% गिर कर 137.25 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ है।

(शेयर मंथन, 4 फरवरी, 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख