शेयर मंथन में खोजें

तीसरी तिमाही में जन स्मॉल फाइनेंस बैंक का मुनाफा 13% बढ़ा

जन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। बैंक के मुनाफे में 13% की बढ़ोतरी हुई है। बैंक का मुनाफा 119 करोड़ रुपये से बढ़कर 135 करोड़ रुपये हो गई है।

 वहीं ब्याज से शुद्ध आय में 24% की बढ़ोतरी हुई है। ब्याज से शुद्ध आय 441 करोड़ रुपये से बढ़कर 548 करोड़ रुपये हो गई है। सालाना आधार पर प्रोविजन में 3% की कमी आई है। प्रोविजन 166 करोड़ रुपये से घटकर 161 करोड़ रुपये रह गई है। वहीं तिमाही आधार पर प्रोविजन में 1% की वृद्धि देखने को मिली है। बैंक का सकल एनपीए (NPA) तिमाही आधार पर 2.44% से घटकर 2.19% हो गया है। नेट एनपीए 0.87% से घटकर 0.71% के स्तर पर आ गया है। बैंक का शेयर 0.47% चढ़ कर 458.65 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ। आपको बता दें कि जन स्मॉल फाइनेंस बैंक 14 फरवरी को एनएसई (NSE)और बीएसई (BSE) पर लिस्ट हुई है। जन स्मॉल फाइनेंस बैंक इश्यू प्राइस 414 रुपये के मुकाबले एनएसई पर 4.35% डिस्काउंट के साथ लिस्ट हुई है वहीं बीएसई पर भी 4.35% डिस्काउंट के साथ 396 पर लिस्ट हुई है।

(शेयर मंथन, 23 फरवरी, 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख