शेयर मंथन में खोजें

एमईआरसी से टाटा पावर को बिजली की दरें बढ़ाने को मंजूरी मिली

टाटा पावर के ग्राहकों को अब बिजली इस्तेमाल के लिए ज्यादा रकम चुकानी होगी। महारष्ट्र इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन यानी एमईआरसी ने गुरुवार को आदेश जारी किया जिसके बाद टाटा पावर के ग्राहकों को अब बढ़ी हुई दरें पर बिजली बिल का भुगतान करना होगा।

 एमईआरसी के मुताबिक दरों में औसत बढ़ोतरी 24 फीसदी है। वित्त वर्ष 2023-24 के लिए एमटीआर ऑर्डर पर रोक लगने से कंपनी को अंडर रिकवरी हो रही थी। टाटा पावर की बढ़ी हुई दरें 1 अप्रैल 2024 से लागू होंगी।टाटा पावर ने एमईआरसी में औसत 12 फीसदी दरों में बढ़ोतरी की मांग की थी। कंपनी ने यह मांग 927 करोड़ रुपये के बकाए एरियर को रिकवर करने के लिए की थी। दरों में बढ़ोतरी के बाद 100 इकाई से कम खपत वाले उपभोक्ताओं को 1.65 रुपये प्रति इकाई के बदले अब 4.96 रुपये प्रति इकाई की दर से भुगतान करना होगा। वहीं 500 इकाई से ज्यादा खपत करने वाले ग्राहकों के लिए राहत की खबर है। पहले वे जहां प्रति इकाई 8.35 रुपये प्रति किलो वाट आवर का भुगतान करते थे अब उन्हें 7.94 रुपये प्रति इकाई की दर से भुगतान करना होगा। गुरुवार को कंपनी का शेयर 7.67% चढ़ कर 425.25 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुआ।  

(शेयर मंथन, 9 मार्च 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख