शेयर मंथन में खोजें

चौथी तिमाही में टाटा कम्युनिकेशंस का मुनाफा 617% बढ़ा

टाटा ग्रुप की टेलीकम्युनिकेशंस कंपनी टाटा कम्युनिकेशंस ने चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी के मुनाफे में 617% की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

 कंपनी का कंसोलिटेड आधार पर मुनाफा 44.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 321.2 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी के एडजस्टेड मुनाफे में 39.5% की बढ़ोतरी देखी गई है। एडजस्टेड आधार पर 230.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 321.2 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं कंपनी की आय में 1% की मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली है। कंपनी की कंसो आय 5633.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 5691.7 करोड़ रुपये हो गया है। कामकाजी मुनाफे के मोर्चे पर प्रदर्शन कमजोर रहा है। कामकाजी मुनाफे में 6.9% की गिरावट आई है। कामकाजी मुनाफा 1134.4 करोड़ रुपये से घटकर 1056.3 करोड़ रुपये हो गया है। ऑपरेटिंग मार्जिन अनुमान से कम रहा है। मार्जिन 20.1% से घटकर 18.6% के स्तर पर पहुंच गया है। कंपनी की अन्य आय में 395.7% की बढ़ोतरी देखने को मिली है। अन्य आय 11.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 57 करोड़ रुपये हो गई है। कंपनी के डाटा सर्विस से आय में 0.9% की मामूली बढ़ोतरी हुई है और यह 4631 करोड़ रुपये से बढ़कर 4671 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गई है। वहीं वॉयस सॉल्यूशन कारोबार से आय में 1.4% की वृद्धि देखी गई है और यह 423 करोड़ रुपये से बढ़कर 429 करोड़ रुपये हो गई है। कंपनी ने 16.7 रुपये प्रति शेयर का अंतिम डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी का शेयर 1.57% गिर कर 1854.10 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ है।

 (शेयर मंथन, 18 अप्रैल, 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख