शेयर मंथन में खोजें

बैंक ऑफ महाराष्ट्र का मुनाफा चौथी तिमाही में 45% बढ़ा

बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। बैंक के मुनाफे में 45% की बढ़ोतरी हुई है। बैंक का मुनाफा 840 करोड़ रुपये से बढ़कर 1218 करोड़ रुपये हो गया है।

 वहीं बैंक के ब्याज से शुद्ध आय यानी एनआईआई (NII) में भी 18.2% की वृद्धि देखने को मिली है। ब्याज से शुद्ध आय 2187 करोड़ रुपये से बढ़कर 2585 करोड़ रुपये हो गया है। तिमाही आधार पर सकल एनपीए (NPA) यानी स एनपीए 2.04% से घटकर 1.88% के स्तर पर आ गया है। वहीं नेट एनपीए 0.22% से घटकर 0.20% हो गया है। सालाना आधार पर प्रोविजन 581 करोड़ रुपये से घटकर 457 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया है। वहीं तिमाही आधार पर एनपीए 405 करोड़ रुपये से बढ़कर 409 करोड़ रुपये हो गया है। शुद्ध ब्याज मार्जिन 3.78% से बढ़कर 3.97% हो गया है। बोर्ड ने 1.40 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का भी ऐलान किया है। वहीं बैंक के बोर्ड से 7500 करोड़ रुपये तक जुटाने को मंजूरी मिली है। बैंक यह रकम फॉलो ऑन पब्लिक ऑफर यानी एफपीओ (FPO), राइट्स इश्यू, प्रेफरेंशियल इश्यू, क्यूआईपी (QIP) या दूसरे माध्यम से जुटा सकती है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र का शेयर 3.68% चढ़ कर 67.65 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ है। 

(शेयर मंथन, 26 अप्रैल, 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख