शेयर मंथन में खोजें

कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड का मुनाफा चौथी तिमाही में 7 गुना बढ़ा

शिप बनाने वाली सरकारी कंपनी कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड यानी सीएसएल (CSL) ने चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं।

 कंपनी के मुनाफे में 7 गुना की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। कंपनी के मुनाफे में 558.8% की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। कंपनी का मुनाफा 39.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 258.9 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी की आय में 114.33% की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी की आय 600 करोड़ रुपये से बढ़कर 1286 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी का कामकाजी मुनाफा 67.1 करोड़ रुपये घाटे के मुकाबले 288.3 करोड़ रुपया कामकाजी मुनाफा दर्ज हुआ है। कंपनी की कमाई शिपबिल्डिंग सेगमेंट से चौथी तिमाही में 453.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 985.15 करोड़ रुपये रही है। वहीं शिप रिपेयरिंग से कंपनी की कमाई 146.24 करोड़ रुपये से बढ़कर 300.89 करोड़ रुपये हुई है। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी की कमाई में दोगुने की बढ़ोतरी हुई है। आय 304.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 783 करोड़ रुपये हो गई है। कंपनी ने 2.25 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी का शेयर बीएसई पर 5.69% चढ़ कर 2018.05 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ है।

(शेयर मंथन, 29 मई 2024)

 

(शेयर मंथन, 29 मई 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख