शेयर मंथन में खोजें

बंगलुरू में हॉस्पिटल निर्माण के लिए KIMS ने किया करार

किम्स (KIMS) यानी कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिडिकल साइंसेज ने अपने कारोबार के विस्तार का ऐलान किया है। कंपनी बंगलुरू में एक सुपरस्पेश्यालिटी हॉस्पिटल बनाने जा रही है।

 इस हॉस्पिटल की क्षमता 350 बेड्स की होगी। आपको बता दें कि कंपनी की सब्सिडियरी KIMS हॉस्पिटल बंगलुरू प्राइवेट लिमिटेड ने एक लीज एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किया है। इसके तहत बंगलुरू में इलेक्ट्रॉनिक सिटी में एक सुपर स्पेश्यालिटी का निर्माण करना है। यह पीपुल्स एजुकेशन सोसायटी (PES) के कैंपस में होगा।इस एग्रीमेंट की अवधि 25 साल की होगी। इस एग्रीमेंट के तहत KIMS हॉस्पिटल को जमीन के साथ हॉस्पिटल इमारत को लीज पर देने के लिए पीपुल्स एजुकेशन सोसायटी से मंजूरी मिली है। इसके अलावा KIMS ने पीईएस (PES) प्रबंधन के साथ भी समझौता किया है जिसके तहत हॉस्पिटल्स के कामकाज का एक्सक्लूसिव तौर पर देखभाल करेगी। आपको बता दें कि पीईएस एक प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्थान है जो इलेक्ट्रॉनिक सिटी कैंपस में मेडिकल कॉलेज और टीचिंग हॉस्पिटल बनाने की प्रक्रिया में है। यह हॉस्पिटल3.5 लाख वर्ग फुट में फैला होगा। इसमें एक ग्राउंड फ्लोर के अलावा 11 अतिरिक्त फ्लोर भी होंगे। इसके साथ ही रेडिएशन ऑन्कोलॉजी के लिए एक बंकर भी होगा। KIMS का शेयर 0.46% गिर कर 1815 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

 

(शेयर मंथन, 31 मई 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख