शेयर मंथन में खोजें

बायोकॉन को यूएसएफडीए से फंगस की दवा के लिए मंजूरी मिली

बायोटेक्नोलॉजी कंपनी बायोकॉन को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यूएसएफडीए (US FDA) से अच्छी खबर मिली है। बायोकॉन को फंगस की दवा के लिए यूएसएफडीए से मंजूरी मिली है।

 कंपनी को यह मंजूरी micafungin यानी माइकाफंजिन के लिए मिली है। आपको बता दें कि माइकाफंजिन एक इंजेक्टेबल एंटीफंगल दवा है जिसका इस्तेमाल फंगस और यीस्ट से जुड़े कई तरह के इन्फेक्शन के इलाज में किया जाता है। यह दवा 50 और 100 मिलीग्राम के वॉयल में उपलब्ध होगा। कंपनी को मिले इस मंजूरी के पोर्टफोलियो में और मजबूती देखने को मिलेगी। यह मजबूती वर्टिकली इंटीग्रेटेड कॉम्प्लेक्स ड्रग पोर्टफोलियो को मिलेगी। चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 57% गिर कर 313 करोड़ रुपये से घटकर 136 करोड़ रुपये रह गया है। ज्यादा खर्च के कारण मुनाफे पर असर देखने को मिला है। कंपनी की आय मामूली बढ़ोतरी के साथ 3929 करोड़ रुपये से बढ़कर 3966 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी का खर्च 3389 करोड़ रुपये से बढ़कर 3635 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी का मुनाफा 463 करोड़ रुपये से बढ़कर 1022 करोड़ रुपये रहा है। वहीं आय 11,550 करोड़ रुपये से बढ़कर 15,621 करोड़ रुपये रहा है। बायोकॉन का शेयर 0.13% चढ़ कर 309.65 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ है।  

(शेयर मंथन, 03 जून 2024)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख