शेयर मंथन में खोजें

बजाज हाउसिंग फाइनेंस के आईपीओ को बोर्ड मंजूरी, फ्रेश इश्यू, ओएफएस के जरिए जुटाएगी रकम

बजाज हाउसिंग फाइनेंस के बोर्ड ने आईपीओ (IPO) को मंजूरी दी है। कंपनी के बोर्ड से 4000 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी होंगे। साथ ही इसके अलावा बजाज फाइनेंस ओएफएस यानी ऑफर फॉर सेल के जरिए हिस्सा बेचेगी।

 इसके अलावा बजाज फाइनेंस ओएफएस के तहत 3000 करोड़ रुपये के शेयर बेचेगी। आपको बता दें कि बजाज हाउसिंग फाइनेंस बजाज फाइनेंस की सब्सिडियरी है। आपको बता दें कि 2009 में बजाज फाइनेंस ने कर्ज देने का कारोबार शुरू किया था। 2018 में कंपनी ने हाउसिंग फाइनेंस कारोबार को अलग किया था। जानकारी के तौर पर बजाज फाइनेंस अपर लेयर एनबीएफसी (NBFC) है। भारतीय रिजर्व बैंक के नियम के मुताबिक सितंबर 2025 के पहले कंपनी को लिस्ट कराना होगा। कंपनी का औसत लोन टिकट साइज 50 लाख रुपये का है। आम तौर पर कंपनी 90% लोन वेतनभोगी लोगों को देती है। बजाज फाइनेंस के 40% ग्राहक बजाज हाउसिंग फाइनेंस से लोन लेते हैं। बजाज फाइनेंस के कुल AUM में करीब 30% योगदान हाउसिंग फाइनेंस का है। चौथी तिमाही में बजाज फाइनेंस के मुनाफे में 21.1% की बढ़ोतरी हुई है। मुनाफा 3157.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 3824.5 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी के ब्याज से शुद्ध आय यानी एनआईआई (NII) में 28.1% की बढ़ोतरी हुई है। यह 6254 करोड़ रुपये से बढ़कर 8013 करोड़ रुपये रहा है। सकल एनपीए तिमाही आधार पर 0.95% से घटकर 0.85% जबकि शुद्ध एनपीए बिना बदलाव के 0.37% पर बरकरार रहा है। शुद्ध ब्याज मार्जिन 10.15% से घटकर 9.9% रहा है। बोर्ड ने चौथी तिमाही में 36 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान किया है।

(शेयर मंथन, 08 जून 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख