शेयर मंथन में खोजें

जर्मनी की apoBank से मिला ऑर्डर, ओलंपस के साथ करार का विस्तार

आईटी की दिग्गज कंपनी एचसीएल टेक (HCLTech) ने एक बड़े सौदे पर हस्ताक्षर किया है। यह सौदा जर्मन कंपनी के साथ किया गया है। इस सौदे की रकम करीब 27.8 करोड़ डॉलर है।

 यह सौदा जर्मनी की सबसे बड़ी को- ऑपरेटिव बैंक के साथ किया गया है। इस बैंक का नाम apoBank है। आपको बता दें कि HCLTech भारत की तीसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी है। कंपनी बैंक को नतीजों पर फोकस करने वाले मैनेज्ड सर्विसेज मॉडल को हासिल करने में मदद करेगी। apoBank बैंक का मकसद ऊंचे स्तर के और कंप्लायंट डिजिटल फाउंडेशन सर्विस देना है। इसके साथ ही बैंक को तेज और सुरक्षित बैंकिंग सवा ग्राहकों को मुहैया कराना मकसद है। इसके अलावा कंपनी ने Olympus के साथ करार का विस्तार किया है। यह साझेदारी का विस्तार इंजीनियरिंग और R&D के क्षेत्र में किया गया है। इसके तहत हैदराबाद में डेडिकेटेड प्रोडक्ट इनोवेशन सेंटर खोलेगी। । कंपनी Olympus के प्रोडक्ट डेवलपमेंट को AI के जरिए मदद करेगी। एचसीएल टेक Olympus को अमेरिका, यूरोप, मिडिल-ईस्ट, अफ्रीका ऑपरेशंस के लिए मदद करेगी। HCL Tech का शेयर 0.70% चढ़कर 1,438.75 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

 (शेयर मंथन, 12 जून 2024)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख