शेयर मंथन में खोजें

टोरेंट फार्मा के गुजरात इकाई को यूएसएफडीए से 5 आपत्तियां जारी

फार्मा कंपनी टोरेंट फार्मास्यूटिकल्स को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यानी यूएसएफडीए (USFDA) से झटका लगा है। कंपनी के गुजरात के इंद्राद स्थित मैन्युफैक्चरिंग इकाई की यूएसएफडीए ने प्री-एप्रूवल जांच की थी।

 जीएमपी यानी गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिसेज को लेकर जांच की गई थी। जांच के बांद कंपनी की इकाई को फॉर्म 483 जारी किया गया है। फॉर्म 483 के साथ कंपनी की इकाई को 5 आपत्तियां भी जारी की गई हैं। यूएसएफडीए की ओर यह जांच 3 से 12 जून के बीच की गई थी। यूएसएफडीए की ओर से जारी आपत्ति डाटा इंटेग्रिटी को लेकर नहीं है।। कंपनी का कहना है कि वह आपत्तियों का तय समय में जवाब देगी। कंपनी यूएसएफडीए के साथ मिलकर आपत्तियों को दूर करने की दिशा में काम कर रही है। आपको बता दें कि कंपनी ने हाल ही में ताकेडा (Takeda) फार्मास्यूटिकल्स के साथ नॉन एक्सक्लूसिव करार किया है। टोरेंट फार्मा वोनोप्राजेन (Vonoprazan) को अपने ट्रेडमार्क कैबवी (Kabvie) के तहत बेचेगी। कंपनी ने नॉन एक्सक्लूसिव पेटेंट लाइसेंसिंग एग्रीमेंट ताकेडा के साथ किया है। इसके तहत भारत में वोनोप्राजेन की भारत में बिक्री करना है। इस दवा का इस्तेमाल एसिड से संबंधित बीमारी में किया जाता है।

(शेयर मंथन, 13 जून 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख