शेयर मंथन में खोजें

1 जुलाई से टाटा मोटर्स की कमर्शियल गाड़ियां 2% तक होगी महंगी

टाटा मोटर्स की कमर्शियल गाड़ियां महंगी हो गई हैं। कंपनी ने एक्सचेंज को जानकारी देते हुए बुधवार को कहा है कि 1 जुलाई से टाटा मोटर्स की सीवी यानी कमर्शियल गाड़ियां 2 फीसदी तक महंगी हो जाएंगी।

 कंपनी की ओर से 2024 में कीमतों में बढ़ोतरी का यह तीसरा फैसला है। कीमतों में बढ़ोतरी का यह फैसला समूचे रेंज की गाड़ियों पर लागू होगा। हालाकि किस सीवी की कीमत कितनी बढ़ेगी यह गाड़ी के मॉडल और वेरिएंट पर निर्भर करेगा। कंपनी ने कीमतों में बढ़ोतरी का यह फैसला कमोडिटी लागत में इजाफे के असर को ऑफसेट यानी एडजस्ट करने के लिए लिया है। आपको बता दें कि कंपनी ने 2024 में सबसे पहले 1 जनवरी को 3 फीसदी कीमत बढ़ाने का ऐलान किया था। इसके बाद 1 अप्रैल को भी कंपनी ने कीमतों में 2 फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान किया था। कंपनी अपने पैसेंजर कार कारोबार को कमर्शियल गाड़ी से अलग करने का फैसला लिया है। 4 मार्च को कंपनी ने दोनों कारोबार को अलग कर लिस्ट कराने की योजना का ऐलान किया है। पहली कंपनी कमर्शियल गाड़ियों और इससे जुड़े निवेश कारोबार से होगी वहीं दूसरी कंपनी पैसेंजर गाड़ी और बिजली से चलने वाली गाड़ी यानी ईवी (EV) की होगी। साथ हीं इसमें जेएलआर और इससे जुड़े निवेश भी शामिल होंगे। कंपनी का शेयर 0.87% गिर कर 977.35 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

 (शेयर मंथन, 19 जून 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख