शेयर मंथन में खोजें

नियमों के उल्लंघन पर आरबीआई ने पीएनबी पर 1.31 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सरकारी बैंक पीएनबी (PNB) यानी पंजाब नेशनल बैंक पर जुर्माना लगाया है। आरबीआई ने पीएनबी पर 1.31 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। सेंट्रल बैंक की ओर से यह जुर्माना बैंक पर लोन और केवाईसी (KYC) नियमों के उल्लंघन के आरोप में लगाया गया है।

 आरबीआई ने अपने आदेश में साफ किया है कि रेगुलेटरी कंप्लायंस में कमी के साथ ग्राहकों के साथ किए गए समझौतों का पालन नहीं किया गया है। 5 जुलाई को आरबीआई ने पंजाब नेशनल बैंक पर दिशा-निर्देशों के उल्लंघन के आरोप में 1.31 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। बैंक पर आरबीआई के केवाईसी डायरेक्शन 2016 के उल्लंघन का आरोप है। पीएनबी का गठन मई 1894 को हुआ था। यह देश के पुराने बैंकों में से एक है। सरकारी क्षेत्र का दूसरा सबसे बड़ा बैंक है। बैंक के 18 करोड़ से ज्यादा ग्राहक हैं। बैंक की 12,248 शाखाएं हैं। बैंक के पास करीब 13,000 से ज्यादा एटीएम का नेटवर्क है। बैंक का शेयर शुक्रवार को 1.04% चढ़ कर 122.80 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 6 जुलाई 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख