शेयर मंथन में खोजें

उत्तरी अमेरिका कारोबार के बेहतर प्रदर्शन से सिप्ला के नतीजे अच्छे

दवा कंपनी सिप्ला ने वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी के मुनाफे में 18% की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी का मुनाफा 995.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 1178 करोड़ रुयये हो गया है।

 कंपनी की आय में 6% की वृद्धि देखने को मिली है। वहीं कंपनी की आय 6329 करोड़ रुपये से बढ़कर 6694 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी का कामकाजी मुनाफा 15% से बढ़ा है। कामकाजी मुनाफा 1493.9 करोड़ रुपये से बढ़कर 1715.9 करोड़ रुपये हो गया है। मार्जिन 23.6% से बढ़कर 25.6% हो गया है। कंपनी के उत्तरी अमेरिकी कारोबार से आय 25 करोड़ डॉलर रहा है। यह कंपनी की ओर से किसी एक तिमाही में अब तक की सबसे अच्छी आय है। यह बेहतर पोर्टफोलियो के कारण संभव हो सका है। सिप्ला की भारतीय कारोबार से आय में 10% की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी के पास करीब 8449 करोड़ रुपये की नकदी है। कंपनी की अन्य आय 18% बढ़कर 160 करोड़ रुपये रही है। सिप्ला का शेयर 1.34% गिर कर 1553.95 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ ।      

 (शेयर मंथन, 29 जुलाई 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख