शेयर मंथन में खोजें

पहली तिमाही में एसबीआई कार्ड का मुनाफा सपाट, एनआईआई 19.7% बढ़ा

एसबीआई कार्ड ने वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के नतीजे पेश किए हैं। एसबीआई कार्ड का मुनाफा सपाट रहा है। मुनाफा 593.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 594.5 करोड़ रुपये रहा है। वहीं एनआईआई यानी ब्याज से शुद्ध आय में 19.7% की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

 एनआईआई 1233.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 1476.5 करोड़ रुपये हो गया है। रिसिवेबल्स में 22% की वृद्धि हुई है। वहीं कुल खर्च में 4% की बढ़त देखने को मिली है। एसबीआई कार्ड के रिटेल खर्च में 23% की बढ़ोतरी तो वहीं कॉरपोरेट खर्च में 66% की गिरावट देखने को मिली। नए खातों की संख्या में 18% की वृद्धि रही है। कंपनी का रिटर्न ऑन एसेट 5% से घटकर 4.1% रहा है। वहीं रिटर्न ऑन इक्विटी 23.3% से घटकर 19.1% दर्ज हुआ है। कंपनी का सकल एनपीए तिमाही आधार पर 2.76% से बढ़कर 3.06% हो गया है। वहीं शुद्ध एनपीए 0.99% से बढ़कर 1.11% के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं शुद्ध ब्याज मार्जिन 10.9% के स्तर पर सपाट है। कंपनी की बाजार हिस्सेदारी 19.6% से घटकर 18.5% हो गया है। खर्चे में कंपनी की बाजार हिस्सेदारी 17.8% से घटकर 15.9% रह गया है। एसबीआई कार्ड्स का शेयर 1.57% चढ़ कर 719 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

 (शेयर मंथन, 30 जुलाई 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख