शेयर मंथन में खोजें

जय कॉर्प बोर्ड से बायबैक प्रस्ताव को मंजूरी, शेयर पर दिखा दबाव

जय कॉर्प बोर्ड ने बायबैक प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। कंपनी ने 118 करोड़ रुपये के शेयरों के बायबैक को मंजूरी दी है। कंपनी ने बायबैक को मंजूरी टेंडर रूट के जरिए दी है। टेंडर ऑफर के जरिए बायबैक का मतलब शेयर की कीमत पहले से निर्धारित होती है और इसमें कोई बदलाव नहीं होता है।

 बायबैक का भाव 400 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। यह भाव शेयर के मौजूदा भाव से 2 फीसदी प्रीमियम पर है। कंपनी की बायबैक के तहत 29.44 लाख शेयरों की खरीदने की योजना है। इन शेयरों का फेस वैल्यू 1 रुपये है। यह शेयर करीब 1.65 फीसदी के बराबर है। आपको बता दें कि कंपनी पहली बार बायबैक करने जा रही है। जय कॉर्प का गठन 1985 में हुआ था। कंपनी स्टील, प्लास्टिक प्रोसेसिंग और यार्न स्पिनिंग का काम करती है। इसके अलावा इन्वेस्टमेंट एडवाइजरी सर्विसेज के अलावा लैंड और बिल्डिंग डेवलपमेंट का भी काम करती है। हाल हीं में जारी पहली तिमाही के नतीजे में कंपनी का मुनाफा 148% फीसदी बढ़कर 5.53 करोड़ रुपये से बढ़कर 13.73 करोड़ रुपये रहा है। वहीं आय 4.65% फीसदी 115.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 121 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी का शेयर 5.68% गिर कर 370.20 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ। 

(शेयर मंथन, 01 सितंबर 2024)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख