शेयर मंथन में खोजें

कंपनियों की सुर्खियाँ

एलेम्बिक फार्मा के दवा की अर्जी यूएसएफडीए से मंजूर

दवा कंपनी एलेम्बिक फार्मा को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यानी यूएसएफडीए से दवा की अर्जी को मंजूरी मिली है। कंपनी को यूएसएफडीए से Cyclophosphamide यानी साइक्लोफॉस्फामाइड कैप्सूल की बिक्री के लिए मंजूरी मिली है।

दूसरी तिमाही में जायडस लाइफसाइंसेज का मुनाफा 82.6% गिरा

दवा कंपनी जायडस लाइफसाइंसेज के मुनाफे में भारी गिरावट देखने को मिली है। दूसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 82.6% गिरकर कंसोलिडेटेड आधार पर 523 करोड़ रुपये रह गया है, जबकि पिछले साल इसी अवधि में 3002 करोड़ रुपये था।

एमऐंडएंड (M&M) का दूसरी तिमाही में कंसो मुनाफा 44 फीसदी बढ़ा

 महिंद्रा एंड महिंद्रा का कंसोलिडेटेड मुनाफे में 44 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। एमऐंडएंड (M&M) का मुनाफा दूसरी तिमाही में बढ़कर 2773 करोड़ रुपये हो गया है। ऑटोमोटिव ऐंड फार्म इक्विपमेंट सेगमेंट में शानदार प्रदर्शन के कारण मुनाफे में बढ़ोतरी देखने को मिली है।

महिंद्रा लॉजिस्टिक्स ने पूरा किया रिविगो सर्विसेज का अधिग्रहण

 महिंद्रा लॉजिस्टिक्स लिमिटेड ने एक्सचेंज को अधिग्रहण पूरा होने की जानकारी दी है। कंपनी ने रिविगो सर्विसेज (Rivigo Services) का अधिग्रहण पूरा किया।

2098 करोड़ रुपये घाटे के मुकाबले 130 करोड़ रुपये का मुनाफा

दवा बनाने वाली कंपनी ल्यूपिन ने दूसरी तिमाही में शानदार नतीजे पेश किए हैं। दूसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 130 करोड़ रुपये रहा है, जबकि समान अवधि में पिछले साल कंपनी को 2098 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख