शेयर मंथन में खोजें

कंपनियों की सुर्खियाँ

वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में एवेन्यू सुपरमार्ट की आय 18.32% बढ़ी

डी मार्ट के मालिकाना हक के तौर पर ऑपरेट करने वाली कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट ने वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के कारोबारी अपडेट जारी किए हैं।

पेटीएम का मर्चेंट पार्टनर्स के लिए हेल्थ और आय सुरक्षा योजना लॉन्च

पेटीएम ब्रांड के मालिकाना हक रखने वाली कंपनी वन नाइन सेवन कम्युनिकेशंस लिमिटेड यानी ओसीएल (OCL) ने मर्चेंट पार्टनर्स यानी कारोबार में साझीदार बने लोगों के लिए एक नया प्लान (योजना) को बाजार में उतारा है।

बर्नस्टाइन का भरोसा बढ़ने से पीएफसी और आरईसी के शेयरों में तेजी

सरकारी पावर फाइनेंस कंपनियों के शेयर में आज तेजी देखने को मिली। खासकर पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन यानी पीएफसी (PFC) और आरईसी (REC) यानी रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड के शेयरों में शानदारी तेजी देखने को मिली। इसकी वजह बर्नस्टाइन की ओर से शेयर पर खरीदारी की राय रही है।

13.88% प्रीमियम पर अलायड ब्लेंडर्स और डिस्टीलर्स हुआ लिस्ट

शेयर बाजार में अपनी पारी की शुरुआत करने वाली कंपनी अलायड ब्लेंडर्स और डिस्टीलर्स की प्रीमियम पर लिस्टिंग हुई है। कंपनी का शेयर एनएसई (NSE) पर 13.88% प्रीमियम के साथ 320 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुआ।

गोदरेज प्रॉपर्टीज ने बंगलुरू में बेचे 3150 करोड़ रुपये के घर

रियल एस्टेट की दिग्गज कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज ने बंगलुरू में नया मुकाम हासिल किया है। कंपनी ने इस प्रोजेक्ट में 3150 करोड़ रुपये के घरों की बिक्री की है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख