शेयर मंथन में खोजें

कंपनियों की सुर्खियाँ

बीकानेर ट्रांसमिशन रिन्युएबल एनर्जी प्रोजेक्ट का टाटा पावर ने किया अधिग्रहण

टाटा पावर ने बीकानेर ट्रांसमिशन रिन्युएबल एनर्जी प्रोजेक्ट का अधिग्रहण किया है। कंपनी ने इस प्रोजेक्ट को पीएफसी (PFC)  यानी पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन से अधिग्रहण किया है।

जेएसडब्लू (JSW) ग्रुप का एसएआईसी के साथ करार का ऐलान

जेएसडब्लू (JSW) ग्रुप ने गुरुवार को एक नई साझेदारी का ऐलान किया है। ग्रुप ने एसएआईसी (SAIC) मोटर कॉरपोरेशन के साथ ज्वाइंट वेंचर यानी (JV) संयुक्त उपक्रम के गठन का ऐलान किया है। जेएसडब्लू ग्रुप इस संयुक्त उपक्रम में 35 फीसदी हिस्सा खरीदेगी।

बीटीएल ने ICIL में ब्लॉक डील के जरिए 1.35% हिस्सा खरीदा

टेलीकॉम सेक्टर की कंपनी भारती एयरटेल में आज बड़ा सौदा देखने को मिला। यह सौदा ब्लॉक डील के जरिए हुआ। खास बात यह है कि यह ब्लॉक डील कंपनी के दो प्रोमोटर्स के बीच हुआ है।

जायडस लाइफसाइंसेज को यूएसएफडीए से दवा के लिए अंतिम मंजूरी

दवा कंपनी जायडस लाइफसाइंसेज को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यानी यूएसएफडीए (USFDA) से दवा के लिए अंतिम मंजूरी मिली है। कंपनी को यह मंजूरी इवाब्राडिन (Ivabradine) टैबलेट के लिए मिली है।

सब्सिडियरी के क्षमता विस्तार पर निवेश को टाटा कॉफी बोर्ड से मंजूरी

टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा कॉफी के बोर्ड ने क्षमता विस्तार पर निवेश को मंजूरी दी है। बोर्ड ने यह मंजूरी सब्सिडियरी कंपनी के क्षमता विस्तार के लिए दी है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख