शेयर मंथन में खोजें

कंपनियों की सुर्खियाँ

वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में एम्फैसिस का मुनाफा 2.2% गिरा

 आईटी कंपनी एम्फैसिस ने वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही के नतीजे पेश किए हैं। कंपनी का मुनाफा कंसोलिडेटेड आधार पर 2.2% गिरा है। कंसोलिडेटेड मुनाफा 405 करोड़ रुपये से घटकर 396 करोड़ रुपये रह गया है।

पहली तिमाही में एचयूएल का मुनाफा 8% बढ़ा

एफएमसीजी (FMCG) की दिग्गज कंपनी एचयूएल (HUL) ने वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी का स्टैंडअलोन मुनाफा 8% फीसदी बढ़ा है।

पहली तिमाही में इन्फोसिस का मुनाफा 3% गिरा

आईटी की दिग्गज कंपनी इन्फोसिस ने वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही के नतीजे पेश किए हैं। कंपनी का मुनाफा कंसोलिडेटेड आधार पर 3% गिरा है। कंसोलिडेटेड मुनाफा 6,128 करोड़ रुपये से घटकर 5,945
करोड़ रुपये रह गया है।

वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में सीएसबी का मुनाफा 15.7% बढ़ा

सीएसबी (CSB) यानी कैथोलिक सीरियन बैंक ने पहली तिमाही के नतीजे पेश किए हैं। साउथ इंडियन बैंक के मुनाफे में करीब 15% की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी का स्टैंडअलोन मुनाफा 115 करोड़ रुपये से बढ़कर 132 करोड़ रुपये हो गया है।

वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में साउथ इंडियन बैंक का मुनाफा 75% बढ़ा

 साउथ इंडियन बैंक ने पहली तिमाही के नतीजे पेश किए हैं। साउथ इंडियन बैंक के मुनाफे में 75% की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी का स्टैंडअलोन मुनाफा 115 करोड़ रुपये से बढ़कर 202 करोड़ रुपये हो गया है। स्टैंडअलोन आधार पर ब्याज से शुद्ध आय में 34% की बढ़ोतरी हुई है। ब्याज से शुद्ध आय 603 करोड़ रुपये से बढ़कर 808 करोड़ रुपये हो गया है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख