शेयर मंथन में खोजें

कंपनियों की सुर्खियाँ

प्रोमोटर ने अदाणी एंटरप्राइजेज में बेची हिस्सेदारी, जीक्यूजी ने अदाणी ग्रीन में बढ़ाई हिस्सेदारी

आज अदाणी ग्रुप के दो शेयरों में बड़ी ब्लॉक डील देखने को मिली। अदाणी ग्रीन एनर्जी के 1.19 करोड़ शेयरों की ब्लॉक डील हुई है। यह शेयर गोल्डमैन सैक्स जीक्यूजी (GQG) ने खरीदे हैं। वहीं अदाणी परिवार ने अदाणी एंटरप्राइजेज के 1.8 करोड़ शेयरों की बिक्री की है। एसबी अदाणी फैमिली ट्रस्ट ने शेयरों की बिक्री से करीब 4140 करोड़ रुपये मिले हैं। इन शेयरों की बिक्री 2300 रुपये प्रति शेयर के भाव पर की है।

एबी फैशन को सीसीआई से टीसीएनएस क्लोदिंग के अधिग्रहण को मंजूरी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग यानी सीसीआई (CCI) ने टीसीएनएस (TCNS) क्लोदिंग के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है। टीसीएनएस (TCNS) क्लोदिंग के अधिग्रहण के लिए यह मंजूरी आदित्य बिड़ला फैशन ऐंड रिटेल लिमिटेड को मिली है। एबी फैशन ऐंड रिटेल टीसीएनएस (TCNS) क्लोदिंग के 51 फीसदी हिस्से का अधिग्रहण करेगी।

मंगलमय हुआ बाजार, सेंसेक्स, निफ्टी शानदार तेजी के साथ बंद

 वैश्विक बाजारों से मिलेजुले संकेत देखने को मिले। अमेरिकी बाजारों में नरमी बरकरार रहा। भारी उतार-चढ़ाव के बीच लगातार छठे दिन डाओ जोंस में गिरावट देखा गया। IT शेयरों में भारी बिकवाली से नैस्डैक 1.2% लुढ़ककर बंद हुआ।

डीलिस्टिंग प्रस्ताव से आईसीआईसीआई (ICICI) सिक्योरिटीज के शेयर में जबर्दस्त उछाल

निजी क्षेत्र की दिग्गज बैंक आईसीआईसीआई बैंक (ICICI) ने ऐलान किया है कि बैंक आईसीआईसीआई (ICICI) सिक्योरिटीज के डीलिस्टिंग प्रस्ताव पर विचार कर रहा है। बैंक ने डीलिस्टिंग प्रस्ताव पर विचार के लिए
29 जून को बोर्ड बैठक तय की गई है। आपको बता दें कि आईसीआईसीआई (ICICI) सिक्योरिटीज बैंक की सब्सिडियरी है। इस खबर के ऐलान के बाद आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के शेयर में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है।

इन्फोसिस को Danske Bank से डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के लिए ऑर्डर मिला

Danske Bank ने इन्फोसिस को रणनीतिक साझीदार के तौर पर चुना है। Danske Bank ने डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के लिए यह करार किया है। करार के तहत इन्फोसिस को 45.4 करोड़ डॉलर का ऑर्डर मिला है। इसके साथ ही इन्फोसिस Danske Bank के भारत में स्थित IT सेंटर का अधिग्रहण भी करेगी।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख