शेयर मंथन में खोजें

कंपनियों की सुर्खियाँ

चौथी तिमाही में वोल्टास का मुनाफा 21.6 फीसदी घटा

एयर कंडीशन यानी एसी (AC) बनाने वाली कंपनी वोल्टास ने वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी किये हैं। कंपनी के मुनाफे में कंसोलिडेटेड आधार पर 21.6 फीसदी की कमी देखने को मिली है। कंपनी का मुनाफा 183 करोड़ रुपये से घटकर 143 करोड़ रुपये रह गया है। वहीं कंपनी की आय में 11 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है।

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक का चौथी तिमाही में मुनाफा 134.2% बढ़ा

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक का चौथी तिमाही में स्टैंडअलोन आधार पर 802.6 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। बैंक का चौथी तिमाही में मुनाफे 134.2% बढ़ा है और यह 342.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 802.6 करोड़ रुपये
हो गया है। बैंक ने न केवल तिमाही आधार पर बल्कि सालाना आधार पर अब तक का सबसे ज्यादा मुनाफा कमाया है।

कोटक महिंद्रा बैंक का चौथी तिमाही में मुनाफा 26.3% बढ़ा

कोटक महिंद्रा बैंक का चौथी तिमाही में स्टैंडअलोन आधार पर 3495.4 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। बैंक का चौथी तिमाही में मुनाफे 26.3% बढ़ा है और यह 2767.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 3495.4 करोड़ रुपये
हो गया है। वहीं ब्याज से शुद्ध आय यानी एनआईआई (NII) में 35% की बढ़ोतरी हुई है।

चौथी तिमाही में ऐक्सिस बैंक को स्टैंडअलोन आधार पर 5728.4 करोड़ रुपये का घाटा

ऐक्सिस बैंक का चौथी तिमाही में स्टैंडअलोन आधार पर 5728.4 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। बैंक को 4117.8 करोड़ रुपये मुनाफे के मुकाबले 5728.4 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। वहीं ब्याज से शुद्ध आय यानी एनआईआई (NII) में 33.1% की बढ़ोतरी हुई है।

चौथी तिमाही में विप्रो का मुनाफा 0.7% बढ़ा, बायबैक को बोर्ड मंजूरी

आईटी की दिग्गज कंपनी विप्रो का चौथी तिमाही में कंसोलिडेटेड मुनाफा 0.7% बढ़ा है। कंपनी का मुनाफा 3053 करोड़ रुपये से बढ़कर 3075 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी की कंसो आय में 0.2% की मामूली गिरावट देखने को मिली है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख