शेयर मंथन में खोजें

लोढ़ा ग्रुप (Lodha Group): लंदन (London) में मैकडोनाल्ड हाउस को खरीदा

रियल एस्टेट कंपनी लोढ़ा ग्रुप (Lodha Group) ने यूनाइटेड किंगडम (United Kingdom) के बाजार में कदम रख दिया है।
कंपनी ने लंदन (London) में कनाडा हाई कमीशन हाउस को खरीदा है। इसे मैकडोनाल्ड हाउस के नाम से भी जाना जाता है। यह सौदा 3,200 करोड़ रुपये से ज्यादा का है। मैकडोनाल्ड हाउस लंदन के 1 ग्रॉसवेनर स्क्वॉयर पर है और बकिंघम पैलेस के पास है। कंपनी की इस स्थान पर सुपर लक्जरी आवास बनाने की योजना है।
कंपनी के उप प्रबंध निदेशक अभिनंदन लोढ़ा का कहना है कि अभी कंपनी की योजना मुंबई और लंदन के बाजार पर केंद्रित रहने की है। कंपनी मुंबई की तरह ही लंदन में भी विश्वस्तरीय परियोजना का निर्माण करेगी। (शेयर मंथन, 29 नवंबर 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!