शेयर मंथन में खोजें

हल्दी में हल्की तेजी की संभावना : एसएमसी

कारोबारियों को पार्याप्त माँग मिलने के कारण इरोद में हल्दी की कीमतों में मिला-जुला रुझान है।

निर्यात के लिए भी उत्तर भारत से कुछ ऑर्डर मिलें हैं। सभी बाजारों में फिंगर वेराइटी की हल्दी की कीमतों में 200 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। जबकि रुट वेराइटी की हल्दी में 100 रुपये की गिरावट दर्ज हुई है। हल्दी के लिये एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज (SMC Global Securities) की सलाह है कि हल्दी वायदा सिंतबर की कीमतों के तेजी के रूख के साथ 7850-8200 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है।
निजामाबाद में हल्दी की हाजिर कीमतें 7588.55 रुपय रही हैं। और हल्दी की पिछला बंद भाव 7534 रुपये था।
(शेयर मंथन 21 अगस्त 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!