सोमवार 11 दिसंबर : बड़ी कारोबारी सुर्खियाँ (Top Business News)
सरकार द्वारा प्रस्तावित एक कानून के मसौदे के बारे में भ्रम को साफ करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली ने कहा है कि सरकार ग्राहकों की जमा राशि की पूरी तरह रक्षा करेगी।
सरकार द्वारा प्रस्तावित एक कानून के मसौदे के बारे में भ्रम को साफ करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली ने कहा है कि सरकार ग्राहकों की जमा राशि की पूरी तरह रक्षा करेगी।
केन्द्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह (Radha Mohan Singh) ने विश्व मृदा दिवस के मौके पर कहा है कि अभी तक 10 करोड़ स्वायल हेल्थ कार्ड वितरित किये गये हैं।
रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के अध्यक्ष मुकेश अम्बानी (Mukesh Ambani) ने नयी दिल्ली में आयोजित एक समिट को संबोधित करते हुए कहा कि साल 2024 तक भारतीय अर्थव्यवस्था दोगुनी होकर 5,000 अरब डॉलर की हो जायेगी।
देश की अर्थव्यवस्था ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। मौजूदा कारोबारी साल की जुलाई-सितंबर तिमाही में भारत के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में वृद्धि की दर 6.3% रही है।