शेयर मंथन में खोजें

जुलाई-सितंबर में 6.3% की दर से बढ़ी जीडीपी

देश की अर्थव्यवस्था ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। मौजूदा कारोबारी साल की जुलाई-सितंबर तिमाही में भारत के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में वृद्धि की दर 6.3% रही है।

जुलाई-सितंबर 2017 तिमाही में 'विनिर्माण', 'बिजली, गैस, जल आपूर्ति और अन्य उपयोगी सेवाएँ' और 'कारोबार, होटल, परिवहन व संचार और प्रसारण से संबंधित सेवाएँ' जैसे क्षेत्रों ने जुलाई-सितंबर 2016 के मुकाबले 6% से अधिक दर से बढ़ोतरी दर्ज की। हालाँकि इस दौरान ‘खनन और उत्खनन’ क्षेत्र 5.5% की दर से बढ़ा है, जबकि ‘कृषि, वानिकी और मत्स्य’ क्षेत्र में महज 1.7% की दर से वृद्धि हुई है।
मुख्यतः मैन्युफैक्चरिंग गतिविधियों में धीमेपन की वजह से अप्रैल-जून तिमाही में जीडीपी वृद्धि की दर 5.7% रही थी, जो पिछली 13 तिमाहियों में सबसे धीमी दर थी। इससे पहले जनवरी-मार्च 2014 में जीडीपी वृद्धि की दर महज 4.6% रही थी।
अलग जारी किये गये आँकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर महीने में कोर इंडस्ट्रीज (Core Industries) के प्रदर्शन में साल-दर-साल 4.7% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी। अक्टूबर 2017 में इस्पात उत्पादन में 8.4%, रिफाइनरी उत्पादों में 7.5%, कोयला उत्पादन में 3.9%, फर्टिलाइजर्स के उत्पादन में 3%, प्राकृतिक गैस उत्पादन में 2.8% और बिजली उत्पादन में 2.1% की सालाना दर से वृद्धि दर्ज की गयी। दूसरी ओर इसी दौरान कच्चे तेल के उत्पादन में 0.4% और सीमेंट उत्पादन में 2.7% की सालाना दर से गिरावट आयी। (शेयर मंथन, 30 नवंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख