घर पर रखते हैं कैश तो हो जायें सावधान! आयकर विभाग कर सकता है कार्रवाई
डिजिटल भुगतान का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होने से आजकल नकद का कम इस्तेमाल हो रहा है। हालाँकि, बिजनेस करने वाले लोग कुछ हद तक अपने घरों में कैश रखते हैं और अपनी जरूरत के हिसाब से उसका इस्तेमाल करते हैं। लेकिन घर पर कैश रखने को लेकर आयकर के नियम क्या कहते हैं?