शेयर मंथन में खोजें

देश की अर्थव्यवस्था विशाल और मजबूत, बाजार में ज्यादा दिन नहीं रहेगी अस्थिरता : ए बालासुब्रमण्यन

भारतीय शेयर बाजार में आयी आज की गिरावट कोरोना काल के बाद की सबसे बड़ी गिरावट है। इस बारे में आदित्य बिड़ला सन लाइफ एएमसी के एमडी-सीईओ ए बालासुब्रमण्यन का कहना है कि भारतीय बाजार की हाल की गिरावट मुख्य रूप से वैश्विक धारणा में आये बदलाव के कारण है, खासतौर से ट्रंप द्वारा टैरिफ घोषणाओं के बाद, जिससे व्यापार गतिशीलता और मुद्रास्फीति के बारे में अनिश्चितता बढ़ गयी है। ये घटनाक्रम वैश्विक विकास और आर्थिक स्थिरता पर चिंता उत्पन्न कर रहा है। 

हालाँकि, भारत के घरेलू बुनियादी कारण मजबूत बने हुए हैं क्योंकि इसकी अर्थव्यवस्था विशाल है और टैरिफ बदलावों का उस पर न्यूनतम प्रत्यक्ष प्रभाव है। इसके अलावा गिरते तेल के दामों से महँगाई कम करने में मदद मिल सकती है, जिससे संभावित रूप से ब्याज दरों में कटौती हो सकती है और जिससे विकास को समर्थन मिलेगा।   

बाजार में तीव्र गिरावट आयी है जिसने 1-1.5 साल के लाभ को मिटा दिया है, वहीं ऐसी अस्थिरता की उम्र छोटी होती है। भारत किसी भी तरह के वैश्विक झटके से इसलिए सुरक्षित रह सकता है, क्योंकि इसकी घरेलू अर्थव्यवस्था मजबूत है और नीति निर्माता स्थिरता और नीतियों के क्रियान्वयन के लिए जरूरी सुधार लागू करना सुनिश्चित करते हैं। 

(शेयर मंथन, 07 अप्रैल 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख