तिमाही नतीजों के बाद एम्फैसिस (Mphasis) में जबरदस्त उछाल
आईटी क्षेत्र की कंपनी एम्फैसिस (Mphasis) ने आज अपने तिमाही नतीजों में मुनाफे में सालाना आधार पर 15% से अधिक और तिमाही-दर-तिमाही 18.2% की वृद्धि दर्ज की, जिसके बाद इसके शेयर में जोरदार तेजी आयी।
दोपहिया और तिपहिया बाजार की प्रमुख कंपनी बजाज ऑटो (Bajaj Auto) ने अपने तिमाही नतीजों में मुनाफे में शानदार वृद्धि दर्ज की, जिसके चलते इस शेयर को लेकर आज बाजार में काफी उत्साह रहा।
देश की प्रमुख बायोफार्मा कंपनी बायोकॉन (Biocon) का दूसरी तिमाही का मुनाफा बढ़ कर तिगुना हो गया है, हालाँकि इसमें हाल में इसकी इकाई सिंजेन (Syngene) के आईपीओ में शेयरों की बिक्री से मिली एकमुश्त रकम का असर शामिल है।