रूसी तेल के आयात को मोदी सरकार ने कैसे साबित किया देश के लिए फायदे का सौदा?
रूस-यूक्रेन के बीच तीन सालों से अधिक समय से युद्ध जारी है। वहीं इस युद्ध के बीच भारत ने रूस से 49 अरब यूरो का कच्चा तेल खरीदा है। भारत ने फरवरी 2022 में यूक्रेन पर आक्रमण के बाद से रूस से बड़ी मात्रा में तेल आयात करना शुरू कर दिया था। इसके पहले तक भारत पश्चिम एशिया से अधिकतर तेल खरीदता रहा है।