महिलाओं के लिए 5 खास योजनायें, 1 करोड़ तक मिल सकता है लोन
भारत में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए सरकार कई प्रयास कर रही है और इसी के तहत सरकार द्वारा कई योजनायें चलायी जा रही हैं। पिछले कुछ सालों में नौकरी से लेकर बिजनेस तक के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। भारत में करीब 20 प्रतिशत व्यवसायों की मालिक महिलायें हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में लोन लेने वाली महिलाओं की संख्या पिछले 5 साल में 22% दर से बढ़ी है। दिलचस्प बात ये है कि अधिकांश कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों से महिलायें आगे आयी हैं।