भारतीय शेयर बाजार हल्की बढ़त के साथ बंद
भारतीय शेयर बाजार हल्की बढ़त के साथ बंद हुए। केंद्र सरकार द्वारा जारी किये जाने वाले दूसरे राहत पैकेज की आहट भी बाजारों को अधिक उत्साहित नहीं कर सकी। बीएसई सेंसेक्स 55 अंकों की मजबूती के साथ 9,958 पर रहा, जबकि निफ्टी 14 अंकों की बढ़त के साथ 3,047 पर बंद हुआ। हालांकि कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार मजबूती के साथ खुले, लेकिन जल्दी ही बाजारों में उतार-चढ़ाव का क्रम शुरू हो गया। दोपहर बाद के कारोबार में सेंसेक्स ने 10,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर लिया था, लेकिन इस स्तर पर टिकने में कामयाब नहीं हो सका।