शेयर मंथन में खोजें

स्ट्राइड्स की दो दवाओं को यूएस एफडीए की मंजूरी

बैंगलुरु स्थित फार्मा कंपनी स्ट्राइड्स आर्कोलैब की दो दवाओं को अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (यूएस एफडीए) की ओर से स्वीकृति हासिल हुई है। इस तरह अब तक स्ट्राइड्स की 14 दवाओं को यूएस एफडीए की स्वीकृति मिल चुकी है। कंपनी ने बीएसई को भेजी गयी विज्ञप्ति में सूचित किया है कि इन दो दवाओं का लाइसेंस एकॉर्न-स्ट्राइड्स के पास है, जो स्ट्राइड्स और एकॉर्न का संयुक्त उपक्रम है।

बीएसई में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर भाव 95 रुपये का ऊँचा स्तर छूने के बाद सुबह 11.08 बजे 1.67% की उछाल के साथ 94.50 रुपये पर था।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख