शेयर मंथन में खोजें

टीवीएस की बिक्री 8.5% गिरी

देश के ऑटो उद्योग के लिए बिक्री के खराब आँकड़े आने का सिलसिला जारी है। भारत की तीसरी सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता टीवीएस मोटर्स की बिक्री में दिसंबर महीने में 8.5% की कमी दर्ज की गयी है। दिसंबर 2007 के 97,576 के मुकाबले दिसंबर 2008 में कंपनी ने 89,285 दोपहिया वाहन बेचे हैं। साल 2007 के दिसंबर महीने की तुलना में दिसंबर 2008 में टीवीएस की मोटरसाइकिलों की बिक्री में 21.91% की गिरावट आयी है।

 गौरतलब है कि देश की सबसे बड़ी दोपहिया निर्माता कंपनी हीरो होंडा की दिसंबर बिक्री में 10% से अधिक कमजोरी आयी है, जबकि बजाज ऑटो की बिक्री में 33% की गिरावट दर्ज की गयी है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख