धातु सूचकांक में 7.6% की मजबूती
बीएसई के धातु सूचकांक में आज अच्छी बढ़त का रुख है। दोपहर के 3.01 बजे इसके सूचकांक में 7.6% की मजबूती है। इस क्षेत्र में सबसे ज्यादा बढ़त सेल में है, जो 10.35 रुपये या 15.04% की मजबूती के साथ 79.15 रुपये पर है।

बुधवार को प्रमुख एशियाई शेयर बाजारों में मजबूती का रुख रहा और इनमें से अधिकांश अच्छी बढ़त दर्ज करने के बाद बंद हुए। हांगकांग के हैंग सेंग सूचकांक में 5.59% की मजबूती रही। भारत में सेंसेक्स में 5.37% और ताइवान वेटेड में 4.16% की बढ़त रही। जकार्ता कंपोजिट में 3.93% की मजबूती दर्ज की गयी।
बीएसई के रियल्टी सूचकांक में आज सबसे ज्यादा बढ़त है। दोपहर के 2.24 बजे इसके सूचकांक में 6.3% की मजबूती है। इस क्षेत्र में सबसे ज्यादा डीएलएफ 22.65 रुपये या 10.26% की बढ़त के साथ 243.50 रुपये पर है।
विश्व बैंक ने मंगलवार को चेतावनी दी है कि सन् 1930 के दशक की महामंदी के बाद अब विश्व को दूसरी सबसे बड़ी मंदी का सामना करना पड़ सकता है। एक समाचार एजेंसी के अनुसार, विश्व बैंक का अनुमान है कि सन् 2009 में भारत की विकास दर 5.8% तक पहुंच जाएगी। सन् 2007 में भारत की विकास दर 9% थी। इसी तरह चीन की विकास दर 7.5% तक पहुंच सकती है। अगर इन दोनों देशों को छोड़ दें, तो अन्य विकासशील देशों की विकास दर 2.9% तक जा सकती है।