शेयर मंथन में खोजें

अच्छी बढ़त के बाद बंद हुए एशियाई बाजार

बुधवार को प्रमुख एशियाई शेयर बाजारों में मजबूती का रुख रहा और इनमें से अधिकांश अच्छी बढ़त दर्ज करने के बाद बंद हुए। हांगकांग के हैंग सेंग सूचकांक में 5.59% की मजबूती रही। भारत में सेंसेक्स में 5.37% और ताइवान वेटेड में 4.16% की बढ़त रही। जकार्ता कंपोजिट में 3.93% की मजबूती दर्ज की गयी।

 सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम्स सूचकांक में 3.83% की मजबूती रही, जबकि दक्षिण कोरिया के शेयर बाजार के सूचकांक कॉस्पी में 3.62% की तेजी दर्ज की गयी। जापान के निक्केई सूचकांक में 3.15% की बढ़त रही। चीन के शंघाई कंपोजिट सूचकांक में दिन भर उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी रहा और आखिरकार यह 2% की बढ़त दर्ज करने में कामयाब रहा। यूरोपीय बाजारों में बुधवार के कारोबार में मिला-जुला रुख दिख रहा है। भारतीय समयानुसार दोपहर 2.40 बजे एफटीएसई 100 और कैक 40 में 0.5-1% की कमजोरी है, जबकि डैक्स सूचकांक में हल्की मजबूती दिख रही है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख